Welcome to

Maa Karma Shadi Hall, Near, New Jail Rd, Karond, Bhopal, Madhya Pradesh 462038
Pratigya Foundation

प्रतिज्ञा फाउंडेशन की सेवाएं

🌸 प्रतिज्ञा फाउंडेशन के बारे में 🌸

प्रतिज्ञा फाउंडेशन, भोपाल (मध्य प्रदेश) एक पंजीकृत सामाजिक संस्था है, जो वर्ष 2020 से शिक्षा, रोजगार, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, नशा मुक्ति और ग्रामीण विकास जैसे क्षेत्रों में कार्य कर रही है।

हमारा उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक जागरूकता, प्रशिक्षण और आत्मनिर्भरता के अवसर पहुँचाना है।
हम यह मानते हैं कि “सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है”, और इसी भावना के साथ हम युवाओं, महिलाओं तथा वंचित वर्ग को शिक्षा, कौशल और रोजगार से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं।

संस्था द्वारा संचालित प्रमुख कार्यक्रम इस प्रकार हैं:

कंप्यूटर, ब्यूटी पार्लर, योगा, डिजिटल मार्केटिंग, मेडिकल एवं सिलाई प्रशिक्षण कोर्स

10वीं–12वीं फेल विद्यार्थियों के लिए वैकल्पिक शिक्षा सहायता

नशा मुक्ति अभियान व मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता शिविर

महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम

वर्क फ्रॉम होम और फ्रेंचाइज़ी अवसर

सेवा केंद्र, जहाँ हर वर्ग के लिए परामर्श, प्रशिक्षण और सहायता उपलब्ध है

संस्था के माध्यम से अनेक युवाओं और महिलाओं ने आज रोजगार पाया है, कई परिवार आत्मनिर्भर बने हैं और समाज में सकारात्मक परिवर्तन आया है।

हमारी प्रतिबद्धता है –
👉 “हर हाथ को हुनर, हर मन को आत्मविश्वास, और हर परिवार को सम्मान।”

पंजीयन क्रमांक:01/01/01/37111/20

गैलरी & गतिविधियां

फ्रेंचाइज़ी / पार्टनरशिप


Pratigya Foundation

लोन सहायता


Pratigya Foundation

पंजीकरण एवं मान्यता

पंजीयन क्रमांक:01/01/01/37111/20

रोजगार हेतु आवेदन

डोनेशन करें


Pratigya Foundation